रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में तकनीकी उत्सव AURA 2026 के तीसरे एवं समापन दिवस पर तकनीकी, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की धूम

बरेली, 07अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव ‘AURA 2026’ का समापन कल तीसरे दिन अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ हुआ। यह आयोजन माननीय कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के आशीर्वाद, सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा डीन, एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समापन दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी, रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
‘फूड विदाउट फायर’ कलनरी प्रतियोगिता: इस थीम-आधारित प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। इशिता चंद्रा एवं मानवी शर्मा की टीम ने प्रथम, अथर्व एवं लवी सिंह की टीम ने द्वितीय तथा स्वाति एवं सिंदूरपा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन इंजीनियर आफ़रीन निशात के निर्देशन में हुआ, जबकि निर्णायक के रूप में डॉ. सचिन वर्मा एवं डॉ. एकता सक्सेना रहे।
सूडोकू प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने पहेलियाँ हल कर अपनी तार्किक क्षमता का परिचय दिया। शक्ति देव गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसका समन्वयन श्री आशीष शंखवार, डॉ. रोहित कुमार वर्मा एवं श्री अखिलेश कुमार ने किया।
‘AstroQuest: Rooftop Solar – From Sunlight to Sustainable Power’ कार्यशाला: तीन घंटे की इस तकनीकी कार्यशाला में प्रतिभागियों को रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम की अवधारणा, डिजाइन एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता इंजीनियर अभय कुमार गंगवार रहे। कार्यशाला का समन्वयन डॉ. दीपक गंगवार ने किया।
टेक पिक्शनरी प्रतियोगिता: 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अर्पिता कश्यप, अनन्या गुप्ता, कौसर फातिमा एवं बुशरा तैय्यब की टीम प्रथम तथा चारु पटेल, गरिमा सक्सेना, सुप्रिया सिंह एवं आंचल सिंह की टीम द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रो. विनय ऋषिवाल, डॉ. पूजा यादव एवं सुश्री शिवांगी श्रीवास्तव शामिल रहीं।

ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता: विभिन्न संस्थानों के 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमजेपीआरयू के कामेश एवं उनकी टीम ने प्रथम, बरेली कॉलेज के अतुलांश एवं उनकी टीम ने द्वितीय तथा कुशांश गुप्ता एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘Reel in 60 Seconds’ प्रतियोगिता: अर्पित कुमार एवं मोहम्मद अरशद ने प्रथम तथा स्मिता प्रजापति एवं ऋषभ विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
‘सिक्स वर्ड स्टोरी’ प्रतियोगिता: प्रतिभागियों ने केवल छह शब्दों में रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हमजा कुरैशी (आईआईटी मद्रास) ने प्रथम, लवी सिंह (मनोविज्ञान विभाग, एमजेपीआरयू) ने द्वितीय तथा इशिका (एफईटी, एमजेपीआरयू) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता, डीन अकादमिक प्रो. एस. के. पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविन्द्र सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, प्रो. एस. एस. बेदी, प्रो. विनय ऋषीवाल, डॉ. संजय सिंह, प्रो. अनीता त्यागी, प्रो. यतेन्द्र कुमार, डॉ. जनक कपूर, डॉ. अजय यादव, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. इरम नईम, डॉ. छवि शर्मा, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. पूजा यादव, डॉ. अनिल कुमार बिष्ट, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, इंजी. आफ़रीन निशात एवं सुश्री चियाली चेन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, आयोजकों, समन्वयकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उनके सहयोग से ही AURA 2026 अत्यंत सफल रहा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
