Saturday, February 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘कपिल शर्मा शो’ की जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी हुईं अलग

मुंबई। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो से फेमस हुई जुड़वा बहनें चिंकी और मिंकी (Chinky-Minky) की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी हमेशा उन्हें साथ देखकर काफी खुश होते हैं। चिंकी-मिंकी का असली नाम सुरभि और समृद्धि है। इसी बीच अब चिंकी-मिंकी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दोनों बहनों ने आधिकारिक रूप से अपनी राहें अलग कर ली है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर दी है।

हम अपने रास्ते अलग कर रहे हैं
चिंकी-मिंकी यानी सुरभि और समृद्धि ने इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए चौंकाने वाली खबर की घोषणा की है। दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट में लिखा है, ‘भारी मन से, हम अब जोड़ी के रूप में अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। हमने यहां से अपने व्यक्तिगत सफर पर जीवन का पता लगाने का फैसला किया है।’ इनके अलग होने के इस नोट ने फैंस को काफी निराश कर दिया है।

कैप्शन में लिखी ये बात
दोनों बहनों ने इस फोटो शेयरिंग नोट के साथ कैप्शन में अपने फैंस और दर्शकों से प्यार और समर्थन देने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ‘हमने जो कुछ भी शेयर किया है उसके लिए आभारी हैं और आगे जो कुछ भी है उसके लिए उत्साहित हैं। अपने प्यार और आशीर्वाद से हम दोनों का उत्साह बढ़ाते रहें।’ इस पर कमेंट कर फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सही नहीं है। आप दोनों अलग मत हो।’ वहीं, एक दूसरा लिखता है, ‘ये अकाउंट इसको मिलेगा या फिर इसको।’ एक ने कमेंट कर लिखा, ‘मुझे लगा डिवोर्स हो गया है। इनदिनों सिबलिंग्स डिवोर्स ट्रेंड में हैं।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस पर आ रहे हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------