Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में बरेली मण्डल में काष्ट आधारित औद्योगिक इकाईयों में प्रकाष्ट की सतत आपूर्ति एवं विकास की सम्भावनाएं- संवाद एवं समाधान विषय पर एक महत्पूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

 

 

बरेली, 14 फरवरी। मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में बरेली मण्डल में काष्ट आधारित औद्योगिक इकाईयों में प्रकाष्ट की सतत आपूर्ति एवं विकास की सम्भावनाएं-संवाद एवं समाधान विषय पर एक महत्पूर्ण बैठक वन सरंक्षक कार्यालय सभागार सी0बी0 गंज में सम्पन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य काष्ट आधारित औद्योगिक इकाईयों में प्रकाष्ट की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण हेतु प्रेरित करना रहा है। मा0 मंत्री जी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं काष्ट आधारित उद्योगो के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में काष्ट आधारित उद्योगों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य से लकडी अन्य राज्यों में जा रही है, जिससे स्थानीय उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस हेतु ट्रांजिट पास लगाया जाये। नेपाल राष्ट्र से जो प्लाईवुड के माल की आपूर्ति भारत में की जा रही है इसे रोका जायें। ग्राम प्रधानों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को निशुल्क रूप से पॉपलर व यूकेलिपटस पौध को दिया जाये। काष्ट आधारित उद्योगों द्वारा जी0एस0टी0 जमा की जाती है उसके पश्चात भी मण्डी समिति द्वारा शुल्क वसूल किया जाता है, इस प्रकार उद्योगों से दोगुना शुल्क वसूल किया जाता है, अतः इसे बन्द किया जायें। औद्योगिक इकाईयों को एक्सेस रोड हेतु एन0एच0ए0आई द्वारा नोटिस देकर अनुमति लेने हेतु दबाब बनाया जा रहा है, इसका समाधान किया जायें। सभी औद्योगिक इकाईयों द्वारा मांग की गयी कि लाइसेन्स देने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जायें। कृषि को अकृषि भूमि में परिवर्तित करने सम्बन्धी धाराएं 143 व 80 जो कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित है, का सरलीकरण किया जायें। फरीदपुर तह0 के अन्तर्गत ग्राम रजउ परसपुर में बिजली की समस्या के निदान हेतु नये फीडर को जल्द से जल्द लगाया जायें।

मा0 मंत्री जी द्वारा एन0एच0ए0आई0 एवं लोक निर्माण विभागों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों व सडकों के किनारे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें। इसके अतिरिक्त मा0 मंत्री जी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों/उद्यमियों से अपील की गयी की अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया गया और हर खेत में मेड व हर मेड पर पेड को भी बढावा दिया जाये। उद्योगपति, वन विभाग व किसानों के साथ संगोष्ठी करके किसानों को निशुल्क पौधे देने के सम्बन्ध में कार्यवाही करें। उक्त समस्त समस्याओं के समाधान हेतु मा0 मंत्री जी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप बुलाकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया है।

बैठक में विजय सिंह मुख्य वन सरंक्षक बरेली, सूरज प्रभागीय वनाधिकारी मुरादाबाद, मनीश सिंह प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, संजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त नगर निगम बरेली, प्रणव जैन प्रभागीय वनाधिकारी रामपुर, जितेन्द्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी बरेली, राजीव राठी पर्यावरण अभियंता नगर निगम बरेली, विकास यादव उपायुक्त उद्योग बरेली, एन0एच0ए0आई0 एवं जल निगम के प्रतिनिधियों एवं औद्योगिक इकाईयो प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------