गोन्डा में होली मिलन: मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने गले मिलकर मनाया रंगों का त्योहार

गोन्डा में बुधवार की शाम होली का जश्न भक्तिभाव और उमंग के साथ मनाया गया। दिनभर रंगों के खेल के बाद लोग शाम को मंदिरों का रुख कर पूजा-अर्चना में भाग लिए। श्री श्याम मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी, दुखहरण नाथ मंदिर, खैरा मंदिर और सांई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।
होली मिलन समारोह में गले मिलकर बांटी खुशियां
शाम के समय रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलते हुए पर्व का आनंद ले रहे थे। महिलाएं उत्साहपूर्वक सेल्फी लेती नजर आईं, वहीं मंदिर कमेटी ने खान-पान और जलपान की व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की।

मंदिर कमेटी और जनमानस की भागीदारी
श्री राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल मित्तल, महामंत्री संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्याम केडिया, रमन महेश्वरी, सीमा अग्रवाल, पूनम मित्तल, सरोज अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, शारदा गर्ग, सुधा टेकरीवाल, सरोज गर्ग, कविता बंसल, अनामिका बंसल, नीतू गर्ग, नीलम जैन, रेनू नेवटिया, किरण बंसल, रुचि अग्रवाल, डॉ नेहा नेवटिया, लक्ष्मी अग्रवाल, पूजा केडिया, शालू नेवटिया, प्रेमलता सिंघल और अमिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ददुआ बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़
ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने बाबा खाटू श्याम जी और श्री रानी सती दादी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी द्वारा निशान ध्वज अर्पित किया गया। इस दौरान सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका, सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल, नितेश मित्तल, आशीष भावसिंहका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
