Top Newsदेशराज्य

Delhi Weather: दिल्ली में 2 दिन लू चलने का लू चलने का यलो अलर्ट, 43 डिग्री तक जाएगा तापमान

Delhi Weather: मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अब झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन भीषण लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों ही दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। हालांकि इसके बाद बादलों की आवाजाही से तापमान में कुछ कमी आने का अनुमान है।

यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 24 अप्रैल को भी दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा। इस दिन 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को भी दिल्ली में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 25 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 26 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से दिल्ली में छिटपुट बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आई है। 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 27 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री जबकि 28 अप्रैल को इसके 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 27 अप्रैल से तापमान में कमी आएगी। दिल्ली के आसपास के राज्यों की बात करें तो 27 से 29 अप्रैल के दौरान लू नहीं चलेगी। यही नहीं 25 से 29 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में लू चलने की संभावना है।