Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने वसूली की प्रगति के संबंध में करी समीक्षा बैठक

 

बरेली, 17 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल वसूली की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संग्रह अमीनों को निर्देशित किया कि वसूली से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देश दिए कि लेखपालों एवं संग्रह अमीनों की प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाए। साथ ही जिन अमीनों एवं लेखपालों को एक ही स्थान पर कार्य करते हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है, उनके स्थानांतरण की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/ नायब तहसीलदार एवं संग्रह अमीनगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------