मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का नये निर्माण का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

गोण्डा 06 जुलाई,2026।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सरयू/घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित सकरौर-भिखारीपुर रिंग तटबंध पर निर्माणाधीन स्परों के नये निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप संपन्न कराए जाएं ताकि आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ के दौरान तटबंध पूरी तरह सुरक्षित रह सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी स्वीकार

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सरयू/घाघरा नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्परों का निर्माण एवं पुनर्स्थापना कार्य बाढ़ के दौरान नदी की तीव्र धारा से तटबंधों की रक्षा करने तथा कटान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण कराते हुए सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
समय पर कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर संरक्षण
मंडलायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को शीघ्र पूर्ण करेंगे, जिससे बाढ़ एवं कटान की संभावित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी तथा उनकी जान-माल और कृषि भूमि की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की दैनिक समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण कराए जाएं, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित एवं मजबूत बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सके।
