Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मण्डलायुक्त ने नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 

बरेली,07 अगस्त। मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने आज नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अलखनाथ मंदिर में निर्माणाधीन यात्री विश्रामगृह मे कार्य अभी तक चल रहा है, जिस पर कार्यदाई संस्था यू.पी.पी.सी.एल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि जो भी कार्य निर्माणाधीन है उसे नवंबर तक पूर्ण कर ले तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ ना किया जाए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को भी निर्देश देते हुए कहा कि जो भी निर्माणाधीन कार्य चल रहे हैं इसका लगातार निरीक्षण करते रहें तथा कार्य योजना भी प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि जो भी कार्य होते जा रहे हैं उस कार्य परिसर की साफ- सफाई भी शीघ्र कराई जाए तथा मंदिरों के द्वार को ऐसा सजाया जाए जो देखने में आकर्षक लगे तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं के रुकने हेतु धर्मशाला का भी निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये और कार्य ऐसा करें जो कि लंबे समय तक मजबूती से चले।

इसके पश्चात मंडलायुक्त द्वारा मंदिर पर स्थित फोकस वॉल का भी निरीक्षण किया गया जहां पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए की फोकस वाल का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जाए।

इसके पश्चात मंडलायुक्त द्वारा त्रिवटीनाथ मन्दिर मे जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की गयी।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------