Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नवागत मण्डलायुक्त शंभू कुमार ने संभाला कार्यभार

 

बरेली, 07अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शंभू कुमार ने विगत दिवस देर रात्रि बरेली मण्डल के नए मंडलायुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

कार्यभार संभालने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इससे पूर्व शंभू कुमार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। वह शासन स्तर और विभिन्न जनपदों में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मण्डलायुक्त शंभू कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और कानून एवं शांति व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------