Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लखनऊ में पौधरोपण, वेदान्त कंप्यूटर एकेडमी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज लखनऊ के कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वेदान्त कंप्यूटर एकेडमी की ओर से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के संस्थापक एवं अवध क्षेत्र आईटी प्रमुख मानस मित्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की पार्षद श्रीमती गौरी सवारियां एवं निवर्तमान पार्षद शिवपाल सवारियां मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रमुख आईटी विभाग अभिषेक तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ महानगर श्रीमती जया शुक्ला, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांश गोयल, पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला, पूर्व मंडल महामंत्री राजवीर सिंह, श्रीमती कुंती, शीलू बाजपेई, राजीव दीक्षित, राघवेंद्र अवस्थी, शिवकुमार यादव, छोटू यादव, शुभम यादव, आरिफ अब्बास और विजय सिंह सहित आवासीय कल्याण समिति के सदस्य एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अभियान में सहभागिता की और पौधरोपण को लेकर लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के आगमन के लिए वेदान्त कंप्यूटर सेंटर की ओर से सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------