उत्तर प्रदेशलखनऊ

सही मार्गदर्शन से फैलेगा ‘यश’

लखनऊ: संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए मेहनत करने वालो की भीड़ में एक नाम ऐसा भी है जो अपने हूंनर को सही कानो तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। यश, एक ऐसा नाम जो लखनऊ के हजरतगंज एरिया में आपको ‘busking’ करते नजर आ जाएंगे। छोटी सी उम्र में काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद यश ने अपना हमसफर म्यूजिक को चुना। कुछ साल तक प्रोफेशनल म्यूजिक सीखने के बाद एक वक्त ऐसा आया जब यश को म्यूजिक से ब्रेक लेना पड़ा।

कुछ ही वक्त के बाद वापसी करने के साथ इस युवा सिंगर ने गाना फिर से शुरू किया और साथ ही लोगो का प्यार भी मिलने लगा। कई बड़े आर्टिस्ट ने यश को सोशल मीडिया में सपोर्ट किया साथ ही मनोबल भी बढ़ाया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

अब यश लाइव परफॉर्मेंस भी देते हैं साथ ही एक अहम मोड़ उनकी ज़िंदगी में आया है। टी सीरीज स्टेज वर्कर्स अकादमी लखनऊ ने यश के टैलेंट को देखते हुए उसे पूरी प्रोफेशनल ट्रेनिंग स्पॉन्सर करने का मौका दिया है। यश भी अपनी इस नई जर्नी को बकुबी जीना चाहते हैं साथ ही सीख कर और बेहतर बनके के लिए फोकस्ड हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------