एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में पहली बार नेपाल के चार अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थियों की अर्थशास्त्र विषय मे पीएच.डी. आरडीसी सफलतापूर्वक सम्पन्न

बरेली,24 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। विश्वविद्यालय में पहली बार नेपाल से आए चार अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की पीएच.डी. शोध परामर्श समिति की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक विस्तार एवं वैश्विक शोध सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नेपाल के चारों अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों जनक राज जोशी, गिरि राज जोशी, धर्म देव भट्ट एवं गोविन्द राज उपाध्याय की आरडीसी विशेषज्ञों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें उनके शोध विषयों, शोध की रूपरेखा, कार्यप्रणाली तथा भावी अनुसंधान की दिशा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा आवश्यक शैक्षणिक सुझाव प्रदान करते हुए शोध कार्य को आगे बढ़ाने की संस्तुति की गई। और जल्द ही यह सभी शोधार्थियों अपना शोध ग्रन्थ जमा करेगें। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे न केवल विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी, बल्कि भविष्य में अन्य देशों के विद्यार्थी भी यहां उच्च शिक्षा एवं शोध के लिए आकर्षित होंगे। विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशालय विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश, मार्गदर्शन एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------

