रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में होली महोत्सव का भव्य आयोजन

बरेली, 27 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल में विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने कल होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक और पदाधिकारी हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष डॉ. रामकेवल, महासचिव डॉ. सुरेश कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. प्रिया सक्सेना, और कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज राय के साथ साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आभा त्रिवेदी ने किया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से होली मिलन समारोह को और भी हर्षपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रो0 विनय ऋषिवाल ने मधुर गीत प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. आशुतोष प्रिया ने रंगमंच पर सुंदर गजल सुनाकर साथी शिक्षको का मन मोह लिया।
शिक्षक संघ के सदस्यों ने मिलकर होली के रंग और संगीत का आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


