Tuesday, July 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्य

भूजल बचाने की ली शपथ, सैकड़ों लोगों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

गोंडा। भूजल सप्ताह के अंतर्गत पानी संस्थान एवं भूगर्भ विभाग, गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड मुजेहना एवं पंडरी कृपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने जल संरक्षण एवं भूजल बचाने की शपथ लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पानी संस्थान के राजीव मिश्र ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर लगातार घट रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने सभी से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में चंचल, रमाशंकर, मोहित, सुधांशु, पवन, वीरेंद्र, आकांक्षा, पूजा, आलोक एवं रीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------