दुनिया का एक ऐसा अनोखा गांव जहां सिर्फ लड़कियां पैदा होती हैं, साइंटिस्ट भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य जिन्हें सुलझा पाना वैज्ञानिकों के लिए नामुमकिन सा है। दुनिया में बहुत सी ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जहां की घटनाओं से वैज्ञानिक भी हैरान है। इतना ही नहीं इन जगहों से जुड़े रहस्य जान किसी का भी इन पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बतायेंगे जहां सीर्फ लड़कियां पैदा होती है और जरूरी बात इसके पीछे का रहस्य आज तक वैज्ञानिक की समझ से भी परे है।

ये एक ऐसा गांव है जहां पिछले 12 साल में केवल लड़कियों का ही जन्म हुआ है और एक भी लड़का पैदा नहीं हुआ। पर कोई भी लड़का क्यों पैदा नहीं हुआ इसकी वजह अब तक किसी के सामने नहीं आई है। भले ही इस बात को जानकर आप हैरान होंगे, लेकिन यही सच है। यही नहीं गांव के इस रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं कर पा रहे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है।

आपको बता दें, वैज्ञानिकों को जब इस गांव के बारे में जानकारी हुई थी तब उन्होंने इस गांव पर शोध भी किया था लेकिन वो सटीक कारण का पता लगा पाने में असफल रहे थे। वहीं आज भी इस गांव का रहस्य सभी के लिए पहेली बना हुआ है। 300 के करीब आबादी वाला ये रहस्यमयी गांव पोलैंड में स्थित है और इस गांव का नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। यहां 12 साल से एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ है, यहां सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। इतना ही नहीं साल 2019 में मेयर ने तो यह भी घोषणा कर दी है कि जिसके यहां लड़का होगा उस परिवार को इनाम दिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper