आंवला नगर में कलश वंदन यात्रा का हुआ आयोजन

बरेली,08 आंवला (बरेली)। आंवला विधानसभा के आंवला नगर में मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास श्री धर्मपाल सिंह ने कल संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित “कलश वंदन यात्रा” में सहभागिता की।

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने श्रद्धालुओं के साथ कलश पूजन एवं वंदन कर संत गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

मा0 मंत्रीजी ने इस अवसर पर कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन से प्रेम, समानता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, हम सभी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समरस एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ करें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
