Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के राजकीय महिला छात्रावास में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

बरेली, 08अगस्त। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली परिसर में स्थित राजकीय महिला छात्रावास में हवन पूजन के साथ आज नए सत्र का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम छात्रावास में तथा इसके पश्चात भोजनालय में हवन और पूजन किया गया तथा सत्र के सुचारू संचालन की कामना की। कुलपति प्रो. के.पी.सिंह तथा कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार सिंह , वार्डन डॉ.ज्योति पाण्डेय, आदि ने नए सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। प्रेषित की । इस अवसर पर वार्डन डॉ. ज्योति पांडेय सहित डॉ.कीर्ति , डॉ.रुचि , मीना पाण्डेय, नीलाक्षी, राखी , सुनीता तथा अन्य छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------