Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बरेली,08 अगस्त। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह की प्रेरणा से पादप विज्ञान विभाग के डॉ. विजय कुमार सिन्हाल के नेतृत्व में कल एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एम.एससी. और पीएच.डी. के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया।
​रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग द्वारा परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया गया है।
​ यह कार्यक्रम डॉ. विजय कुमार सिन्हाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।
​इस हरित पहल के तहत एम.एससी. (M.Sc.) और पीएच.डी. (Ph.D.) के छात्र-छात्राओं ने मिलकर विभाग एवं विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में छायादार, औषधीय और फलदार पौधे रोपे। छात्रों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
​पर्यावरण संतुलन का संदेश देते प्रोफेसर संजय कुमार गर्ग, प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव, प्रोफेसर जगत नारायण मौर्य, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, प्रोफेसर पंकज अरोड़ा और डॉ ललित पांडे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। डॉ विजय कुमार सिन्हाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।
​ उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पादप विज्ञान के विद्यार्थियों का यह नैतिक और अकादमिक दायित्व है कि वे जैव विविधता के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाएं।
विविध ​ प्रजातियों के पौधों जैसे कटहल,इमली, अमरूद,आम, नींबू,आंवला, कई महत्वपूर्ण औषधीय पौधों के बाल-वृक्ष रोपे गए।
​इस अवसर पर विभाग छात्र-छात्राएं के शोधार्थी आकाश कुमार,मनु प्रताप, विजेंद्र, संगीता, विनय, मुश्ताक, रवि,विवेक प्रियांशी ,दिशा, आदि का विशेष योगदान रहा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------