विदेश

नाइजीरिया में फ्यूल टैंकर पलटने से बड़ा हादसा, 147 लोगों की मौत

नई दिल्ली : नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार, 16 अक्टूबर की देर रात एक फ्यूल टैंकर (fuel tanker) पलट गया. जानकारी के मुताबिक, वेहिकल चला रहे ड्राइवर का नियंत्रण खो चुका था. टैंकर पलटने का हादसा होने के बाद उसमें भरा हुआ फ्यूल फैल गया, इसके बाद वहां पर धमाका हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में करीब 147 लोगों (147 people) के मौत की खबर है. हादसा होने के बाद पुलिस और राज्य आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यह हादसा अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में हाल के वक्त की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक है, जो व्यापक सुरक्षा खतरों और जिंदगी गुजारने की लागत के संकट से जूझ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस प्रवक्ता लावान शिसू एडम ने बताया, “टैंकर प्राचीन शहर कानो से उत्तर में योबे राज्य की तरफ जा रहा था. राजधानी अबुजा से लगभग 530 किलोमीटर (330 मील) उत्तर में तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजिया शहर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से टैंकर पलट गया और फ्यूल फैल गया.

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be