Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मारिनर्स बना चैम्पियन अर्जुन क्रिकेट लीग- सीजन 4- चंदन हॉस्पिटल को 7 विकेट से हराकर मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब बना चैम्पियन

लखनऊ- किरण फाउंडेशन एव अडीवा फाउंडेशन के तत्वावधान मे कान्टिनम आर्किटेक्ट एन्ड रनिंग स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित राजधानी लखनऊ की चर्चित क्रिकेट लीग अर्जुन क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण के फाइनल मे दो शक्तीशाली टीमों मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब तथा चंदन हॉस्पिटल के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिली जिसमे मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब ने बाजी मारी तथा चंदन हॉस्पिटल को 7 विकेट से हराकर सीजन-4 की चैम्पियन ट्राफी उठाई ।
चंदन हॉस्पिटल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, तथा मारिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे 27.4 ओवर्स मे पूरी टीम आल आऊट हो गयी ।
चंदन हॉस्पिटल की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज अनंत कुमार मिश्रा तथा मध्यक्रम मे 6 नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे अशुतोष ही मारिनर्स के गेदबाजी आक्रामण के सामने प्रतिरोध दिखा सके, अनंत कुमार ने 43 गेंदो पर 8 चौको की मदद से सर्वाधिक 48 रन, तथा अशुतोष ने 39 गेंदो पर 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए, अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तो दूर 7 रन से आगे भी ना बढ सका ।
मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे ।
योगेश सिंह-6-1-9-2 विकेट, रुद्र खारका- 6-0-33-2, अटल देव सिंह- 6-0-24-1 कार्तिक साहनी- 4.4-1-23-1
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब की शक्तीशाली टीम के लिए 133 रन का लक्ष्य कोई कोई चुनौती नही पेश कर सका, हालाकि चंदन हॉस्पिटल के गेंदबाजो मे वापसी का भरसक प्रयास किया तथा कप्तान शिवम बारी 10, प्रिंस 8, तथा रोबिन 4, जैसे इन फार्म खिलाडियो को ससते मे चलता कर दिया, किन्तु मारिनर्स के स्टार खिलाडी प्रारंभिक बल्लेबाज कृष्णा यादव ने शुरू से ही एक छोर पर खूंटागाड बल्लेबाजी कर अंत तक अविजित रहते हुए 57 गेंदो पर 9 चौको की मदद से शानदार 53 रन, तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुश शर्मा ने नाबाद रहते हुए 33 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से धुआंधार 44 रन बनाकर मारिनर्स को 20 ओवर्स मे ही चैम्पियन बना दिया ।
चंदन हॉस्पिटल की ओर से अनंत कुमार ने 6-1-27-2 विकेट तथा सलमान-2-0-9-1 विकेट ही सफल रहे ।
अंत मे एक भव्य समापन समारोह मे विशिष्ट अतिथियो की उपस्थिती मे मारिनर्स स्पोर्ट्स क्लब को चमचमाती ट्राफी प्रदान कर अर्जुन क्रिकेट लीग सीजन-4- का चैम्पियन घोषित किया गया । चंदन हास्पिटल की टीम को रनर अप ट्राफी से ही संतोष करना पडा ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------