Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधायकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, डिजिटल खतरों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में आयोजित “साइबर सुरक्षा : ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स” कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा के सदस्यों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर अपराध और डेटा सुरक्षा पर दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने विधायकों को साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों से जुड़े विभिन्न खतरों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर हमलों से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले प्रभावी उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

-------------------------------------------------------------------------------------------

डिजिटल खतरों से सतर्क रहने पर जोर

सत्र में डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध से बचने के तरीकों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञ ने सदस्यों को डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और संभावित खतरों से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------