Friday, April 10, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा यूपी की नई कार्यकारिणी घोषित, कई वरिष्ठ व युवा चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने विभिन्न पदों पर अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

घोषित सूची के अनुसार विजय कुमार लाल श्रीवास्तव को संस्थापक एवं संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ए.के. श्रीवास्तव को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डॉ. सुभाष चंद्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्यक्ष से महासचिव तक कई पदों पर नियुक्तियां

संगठन में उपाध्यक्ष पद पर राज कुमार श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव (एडवोकेट) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ओ.पी. वर्मा को मुख्य महासचिव और मनीष श्रीवास्तव, शशि प्रकाश राय श्रीवास्तव तथा अनुरूप कुमार श्रीवास्तव को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष पद भी घोषित

डॉ. रजनीश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ‘पप्पू’ (एलएलएम) को सौंपी गई है।

सचिव मंडल में कई नाम शामिल

संगठन के सचिव पद पर एडवोकेट अखिल आनंद, एडवोकेट अपराजिता श्रीवास्तव, ऋषि अस्थाना, डॉ. संजय श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

महिला और युवा मोर्चा को भी मिली नई दिशा

समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा यूपी के युवा अध्यक्ष पद पर श्रीमती निरुपमा श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश महिला अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह एक सुप्रसिद्ध कवियत्री के रूप में भी जानी जाती हैं।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से कार्य किया जा सकेगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------