PF निकालना अब होगा आसान, UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा; जानिए पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब भविष्य निधि यानी PF का पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और तेज हो सकती है। जल्द ही EPFO सदस्य UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में PF की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF निकालने के लिए लंबा इंतजार और जटिल प्रक्रिया से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पूरा प्रोसेस सिर्फ तीन आसान स्टेप में पूरा हो जाएगा और रकम सीधे यूजर के खाते में पहुंच जाएगी।

अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
फिलहाल PF निकालने के लिए कर्मचारियों को EPFO पोर्टल पर क्लेम दर्ज करना पड़ता है, जिसके बाद रकम आने में कई दिन लग जाते हैं। लेकिन नए UPI आधारित सिस्टम के लागू होने के बाद Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा।
इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्हें इमरजेंसी में तुरंत पैसों की जरूरत पड़ती है।
UPI सिस्टम से मिलेंगे कई बड़े फायदे
नई सुविधा के तहत EPF सदस्य अपने अकाउंट में उपलब्ध Withdrawal Balance भी देख सकेंगे। यानी वे आसानी से जान पाएंगे कि कितनी राशि निकाली जा सकती है।
इसके बाद यूजर अपनी लिंक्ड UPI ID और UPI PIN की मदद से ट्रांजैक्शन पूरा कर सकेंगे। इससे पैसा सुरक्षित तरीके से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा।
3 आसान स्टेप में निकाल सकेंगे PF का पैसा
Step 1: EPFO पोर्टल या UMANG ऐप में लॉगिन करें
सबसे पहले यूजर को EPFO Portal या UMANG App में UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद KYC और बैंक डिटेल्स की जांच करनी होगी। यहां UPI ID लिंक करने का विकल्प भी मिल सकता है।

Step 2: Withdrawal राशि चुनें
इसके बाद PF Withdrawal या Claim सेक्शन में जाकर निकाली जाने वाली राशि चुननी होगी। फिर अपनी UPI ID दर्ज करनी होगी और OTP या वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।
Step 3: पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर
वेरिफिकेशन और अप्रूवल पूरा होने के बाद PF की राशि सीधे UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकती है। यानी Google Pay, PhonePe, Paytm या अन्य UPI ऐप से लिंक अकाउंट में पैसा जल्दी पहुंच जाएगा।
हालांकि EPFO की ओर से अभी तक किसी विशेष ऐप का आधिकारिक नाम घोषित नहीं किया गया है।
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी होना अनिवार्य होगा।
- EPFO अकाउंट में Aadhaar, PAN और Bank Account KYC पूरी होनी चाहिए।
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना जरूरी है।
- UPI ID उसी बैंक खाते से जुड़ी होनी चाहिए, जो EPFO में दर्ज है।
- गलत जानकारी होने पर क्लेम अटक सकता है।
करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
विशेषज्ञों का मानना है कि UPI आधारित PF निकासी व्यवस्था लागू होने के बाद करोड़ों कर्मचारियों के लिए PF निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। डिजिटल भुगतान व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और क्लेम प्रोसेसिंग का समय भी कम होगा।
