Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आयोजित जन कार्यक्रम : उच्च शिक्षा में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी

बरेली,13जून।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पहलें की हैं, जिनसे देश के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के माध्यम से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे, शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ किया जा रहा है वहीं मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु केंद्रीय एवं राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति योजना  के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जो समस्त वर्गों  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, दिव्यांगजन तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए हैं । शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान,  विदेशों में उच्च शिक्षा हेतु राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति  जैसी योजनाएँ भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही हैं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इनमें आर्थिक सहायता, डिजिटल संसाधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा कौशल विकास के अवसर प्रदान करना शामिल है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना
इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क टैबलेट एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायक है।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA, CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराती है। शोध, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति तथा कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता विकास के नए अवसर प्राप्त हो रहे है।डिजिटल एवं स्मार्ट शिक्षा का विस्तार उच्च शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट कक्षाएँ, ई-लर्निंग संसाधन, डिजिटल पुस्तकालय तथा इंटरनेट सुविधाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सशक्त, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जन सामान्य के लिए भी अटल पेंशन योजना , प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पी एम मातृ वंदना योजना, पी एम स्व निधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, कन्या सुमंगला योजना, आदि समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम ने सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. अतुल कटियार , अंश, स्वप्निल, अमित, अजय, ललित, योगेश, अमन,दीपक, हेमेंद्र, अंकित , अरविंद, विकास, अनिल, गगन ,हिमांशु,विनीत, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------