Thursday, June 18, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बहेड़ी में आईजीआरएस शिकायत का त्वरित निस्तारण, आवासहीन परिवार को मिला आवासीय पट्टा

 

बरेली, 07 मई। उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर के प्रभावी निर्देशन में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए एक आवासहीन परिवार को त्वरित राहत प्रदान की गई। जांच के दौरान पात्रता पाए जाने पर संबंधित परिवार की पुष्पा देवी पत्नी छुट्टन सिंह ग्राम टांडा मीर नगर को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को स्थायी आवास का आधार मिला है।

उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------