रैली के माध्यम से किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार

बरेली,07 मई । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 09 मई 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय एवं समस्त बाह्य न्यायालयों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रैली का शुभारम्भ किया। प्रचार रैली जनपद न्यायालय परिसर से होते हुये कलैक्ट्रेट के सामने से तहसील परिसर होते हुये पुनः न्यायालय परिसर तक पहुंची। प्रचार रैली में राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं कस्तूरबा इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
