Sunday, March 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

बजट में कैंसर की तीन दवाइओं से कस्टम ड्यूटी हटाना सराहनीय कदम: डॉ.पियूष कुमार निदेशक आर आर कैंसर इंस्टीट्यूट

बरेली , 24 जुलाई। कैंसर के इलाज में काम आने वाली तीन दवाइयों से कस्टम ड्यूटी हटाने की केंद्र सरकार की पहल सराहनीय है। यह विचार आर आर कैंसर इंस्टीट्यूट, एसआरएमएस मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. पियूष कुमार ने लखनऊ ट्रिब्यून से विशेष वार्ता में प्रकट किये।उन्होंने कहा कि निसंदेह बजट में किए गए इस फैसले से कैंसर रोगियों का इलाज सस्ता होगा और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आम आदमी भी इसका उपचार करवाने में सक्षम होगा। तेजी से बढ़ते कैंसर के उपचार के लिए केंद्र सरकार का यह फैसला सराहनीय और आम लोगों के फायदे के लिए है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------