Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश हेतू ऑनलाइन पंजीकरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी

बरेली, 18जून।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एवं कार्यक्रम (Programme) चयन करने से पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा जारी “Admission Registration Process 2026-27” तथा “How to Fill Registration Form” संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अभ्यर्थी पंजीकरण के समय अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक जानकारियाँ सही-सही भरें, निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें तथा अंतिम सबमिशन से पूर्व सभी प्रविष्टियों का सत्यापन अवश्य कर लें। आवेदन पत्र या फॉर्म में भरी गई किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि के लिए आवेदक (फॉर्म भरने वाला व्यक्ति) स्वयं जिम्मेदार होगा।

सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम ऑनलाइन Registration Form भरकर पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

पंजीकरण शुल्क भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थी कार्यक्रम (Program/Course) का चयन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान सफल होने तथा Fee Receipt जनरेट होने के बाद ही अभ्यर्थी Application Form भर सकेंगे। इसके पश्चात अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार Program/Course का चयन करें, आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें तथा अंत में Submit बटन दबाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन करने से पूर्व विश्ववि‌द्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं PPT को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) के कार्यक्रमों/पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को Program Selection के समय “Institution Department” विकल्प का चयन करना अनिवार्य है।

विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) के B.Tech., M.Pharma. एवं M.B.A. कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को Program Selection के समय “Faculty” विकल्प का चयन करना होगा। B.Tech. में 7 शाखाएँ (Chemical Engg, Computer Sc. Engg, Artificial Intelligence, Electronics & Communication, Electronics Engg., Electrical Engg. एवं Mechanical Engg.), M.B.A. में 3 विशेषज्ञताएँ (Specializations: Marketing, General, Executive) तथा M.Pharma. में 3 विशेषज्ञताएँ (Specializations: Pharmaceutical Chemistry, Pharmacology, Pharmaceutics) उपलब्ध हैं। संबंधित शाखा/विशेषज्ञता का चयन अभ्यर्थी सीट लॉकिंग एवं प्रवेश (Admission) प्रक्रिया के दौरान अपनी पात्रता एवं रुचि के अनुसार कर सकेंगे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------