Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एम.जे.पी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के, 24वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में ” माँ-बेटी सम्मेलन : Celebrating Women, Empowering Generations “का सफल आयोजन

बरेली,15 जुलाई । महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के 24वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 15 जुलाई 2026 को आयोजित “माँ–बेटी सम्मेलन : Celebrating Women, Empowering Generations” का सफल आयोजन माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी तथा माननीय कुलपति प्रो. के. पी. सिंह जी के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में व्यवसाय प्रशासन विभाग के सिंडिकेट कक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जन-जागरूकता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजिका प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना, डीन, व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण किसी भी विकसित एवं संवेदनशील समाज की आधारशिला हैं तथा विश्वविद्यालय सदैव ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट वक्ता डॉ. कोमल कक्कड़, वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ (Obstetrician & Gynaecologist), बरेली ने महिलाओं के निवारक स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare), मातृ स्वास्थ्य, पारिवारिक स्वास्थ्य, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, जीवनशैली प्रबंधन तथा विभिन्न महिला रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं एवं छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सभी आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं परिवार की समृद्धि को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “Healthy Women • Healthy Families • Healthy Nation” विषय पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम की सफलता में प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. अभा त्रिवेदी, डॉ. कीर्ति प्रजापति, डॉ. अमित वर्मा एवं डॉ. विनीता जैन सहित सभी आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी आयोजकों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन वैषाली विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने “Together for Her Health, Her Happiness, Her Future” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------