एसआरएमएस सीईटी में तकनीकी वार्षिक उत्सव ” टेक व्योम -2026″ का आयोजन 23 अप्रैल को

बरेली,22अप्रैल। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में राष्ट्र स्तरीय तकनीकी महोत्सव ‘टेकव्योम-2026’ का भव्य आयोजन दिनांक 23 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसका विषय ‘टेकवर्सः आधुनिक नवाचारों का एक ब्रह्मांड’ है। टायरो क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 50,000/-रुपये तक की पुरस्कार राशि जीतने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी एसआरएमएस सीईटी के प्राचार्य डा प्रभाकर गुप्ता ने दी।
डा.प्रभाकर ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों, नवप्रवर्तकों और तकनीकी उत्साही लोगों के लिये अपनी प्रतिभा दिखाने और नवीनतम तकनीकी प्रगति और नवाचारों को देखने के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव और उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। इसमे टेक गैलरी, रोबो युद्ध जैसे विभिन्न प्रकार के टेक इवेंट के साथ पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन देव मूर्ति जी करेंगे। इसमें ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति जी, ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, प्राचार्य डा प्रभाकर गुप्ता, डायरेक्टर प्लेसमेन्ट डा. अनुज कुमार, चीफ प्रॉक्टर इंजीनियर विवेक यादव, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, ट्रस्ट इवेंट को-ऑर्डिनेटर राहुल भट्ट एवं सदफ रसूल, टायरो प्रेसिडेंट स्वास्तिक, टायरो सचिव प्राची शर्मा शामिल रहेंगे। इसका शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी द्वारा 23/04/2026 को प्रातः 10 बजे श्रीराम मूर्ति स्मारक शतिक प्रेक्षागृह में किया जायेगा। इसमें ट्रस्ट के सभी संस्थान के छात्र एवं छात्राएं और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं आमंत्रित हैं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

