जिलाधिकारी ने पी०एम० सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंकों से ऋण के सम्बंध में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित बैंकर्स और वेंडर्स के साथ करी बैठक


बरेली, 20 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज पी०एम० सूर्य घर योजना के अन्तर्गत आवेदन कर्ताओं द्वारा बैंकों से ऋण लिये जाने के सम्बंध में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित बैंकर्स और वेंडर्स के साथ बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिन बैंकों में लोन स्वीकृत करने की समस्या आ रही है उसके कारणों को बारे में जानने का प्रयास किया गया और उच्च स्तर पर बात कर उन समस्याओं को निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोन स्वीकृत हो सके और जनपद द्वारा आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

बैठक में उन्होंने समस्त बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग पीएम सूर्य घर तथा सी.एम. युवा योजना में ऋण के आवेदन लंबित ना रखें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप जिलाधिकारी/पी.ओ नेडा पूनम भास्कर, लीड बैंक अधिकारी सहित समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
