जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

बरेली, 20 जुलाई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के समायोजन (Rationalization) के संबंध में आप सभी से सुझाव आमंत्रित किए गए थे।
उक्त क्रम में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में आज समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ चर्चा की गयी और उस पर ई0आर0ओ0 द्वारा की गयी जांच रिर्पोट के बारे में भी बताया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग प्रत्येक वर्ष मतदाता सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मतदेय स्थलों का पुनरीक्षण एवं समायोजन कराता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता को उसके निवास के निकट, सुरक्षित, सुगम एवं सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से युक्त मतदान केन्द्र उपलब्ध करना है। उक्त दृष्टि से यदि और कोई भी प्रस्ताव/सुझाव हो तो उपलब्ध करा दें। 25 से 28 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा तथा 31 जुलाई 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग को प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में मा0 विधायक नवाबगंज डाॅ0 एम0पी0 आर्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ए0सी0एम0, उपजिलाधिकारीगण सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
