ABVMU के दीक्षांत समारोह में एसआरएमएस मेडिकल की तीन छात्राओं को मेडल



बरेली, 20 जुलाई । एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों ने अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया।हाल ही में लखनऊ में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) के दूसरे दीक्षांत समारोह में, SRMS इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज बरेली के 2022 बैच के तीन डॉक्टरों डॉ. निष्ठा भारद्वाज (एमएस ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी), डॉ. साक्षी बंसल (एमडी रेडियोडायग्नोसिस) और डॉ. प्रज्ञा माहेश्वरी (एमडी साइकियाट्री) ने अपने-अपने पोस्टग्रेजुएट विषयों में टॉप करके बड़ा सम्मान हासिल किया। उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन ने दीक्षांत समारोह में डॉ. निष्ठा भारद्वाज को गोल्ड मेडल, डॉ. साक्षी बंसल को सिल्वर मेडल और डॉ. प्रज्ञा माहेश्वरी को सिल्वर मेडल प्रदान किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ, सर्जन वाइस एडमिरल कृष्णा एम. अधिकारी मौजूद थे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ, शिशु कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक और संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित थे।
एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति जी और प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा. एमएस बुटोला ने तीनों छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आदित्य मूर्ति ने छात्राओं की इस उपलब्धि का श्रेय उनके अटूट समर्पण, लग्न और एकेडमिक एक्सीलेंस को दिया। उन्होंने कहा कि इसकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थी प्रेरणा लेंगे और बेहतर चिकित्सक बनेंगे। इससे लोगों को उपचार में फायदा मिलेगा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
