Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सड़क निर्माण से सम्बंधित अन्य विभाग तथा सेतु निगम के अधीन चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की करी समीक्षा

बरेली, 22 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल लोक निर्माण विभाग एवं सड़क निर्माण से सम्बंधित अन्य विभाग तथा सेतु निगम के अधीन चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चल रही सड़क, भवन एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और विभागों को आपसी बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने को कहा।

बैठक में उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमित फॉलोअप करने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि स्वीकृत कार्यों का टेंडर आदि निकाले जाने सभी तैयारियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र संबंधी कार्रवाई पहले से पूर्ण करने, अनुबंध पत्र तैयार करने आदि तैयारियां कर ली जाएं।

बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग खराब करने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गयी और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------