उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार मजदूरों की दबकर मौत; हादसे से मचा हड़कंप

लखनऊ: शनिवार सुबह लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास ईंट-भट्ठे के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

हादसा सुबह के समय हुआ, जब मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। ट्रॉली के नीचे मजदूरों के दब जाने से उनकी मौत हो गई।

रतलाम में भी दर्दनाक सड़क हादसा

वहीं, रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कार से एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर एक ट्रक सामने खड़ा था। कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सामने खड़े ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------