Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, संभल के एएसपी बने मनोज रावत

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। आईएएस अधिकारियों के बाद अब राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, सागर जैन को पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में डीसीपी नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत को संभल में एडिशनल एसपी साउथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विक्रम सिंह को बहराइच में एडिशनल एसपी सिटी और विनायक गोपाल भोंसले को मेरठ में एडिशनल एसपी सिटी बनाया गया है।

कई जिलों में बदली कमान

इसके अलावा अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में एडिशनल एसपी ग्रामीण, ट्विंकल जैन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी और लिपि नगायच को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी नियुक्त किया गया है। राजकुमार मीणा को मिर्जापुर में नक्सल क्षेत्र का एडिशनल एसपी बनाया गया है, जबकि ऋषभ रूनवाल को सोनभद्र में इसी जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में भी बदलाव

आलोक कुमार को प्रतापगढ़ में एडिशनल एसपी ईस्ट की जिम्मेदारी मिली है। डॉक्टर ईशान सोनी को जालौन और मयंक पाठक को सहारनपुर में एडिशनल एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है। इन तबादलों के जरिए सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने का प्रयास किया है।

प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा फैसला

पुलिस महकमे में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माना जा रहा है कि अधिकारियों की नई तैनाती से स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर नियंत्रण स्थापित होगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------