रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी

बरेली,01जून। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में बी.टेक. एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया पहले से संचालित है, डिप्लोमा धारक एवं B.Sc. उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बी.टेक. द्वितीय वर्ष (Second Year) में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ऐसे विद्यार्थी कम समय में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने कैरियर को नई दिशा दे सकते हैं। जबकि स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों जैसे एमसीए, एम.टेक. एवं एम.एससी. में प्रवेश के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी 1 जून 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है,
जबकि फैकल्टी में संचालित सभी पाठ्यक्रम AICTE अनुमोदित हैं तथा अनुभवी संकाय सदस्यों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षण प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं उद्योगों से जोड़कर उनके कैरियर को नई दिशा देने का कार्य किया जाता है।
यह जानकारी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.के.पी.सिंह ने लखनऊ ट्रिब्यून से विशेष साक्षात्कार में दी।
उन्होंने बताया कि फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में संचालित बी.टेक. पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त इस वर्ष पहली बार बी.टेक. इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किया गया है, जो आधुनिक तकनीकी युग की मांगों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराएगा।
आज का समय तकनीक और नवाचार का युग है। ऐसे में इंजीनियरिंग शिक्षा न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों को शोध, स्टार्टअप, उद्योग एवं तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करती है।
बी.टेक. लेटरल एंट्री : डिप्लोमा एवं B.Sc. विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर
डिप्लोमा धारक एवं B.Sc. उत्तीर्ण विद्यार्थी सीधे बी.टेक. द्वितीय वर्ष (Second Year) में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। लेटरल एंट्री की यह सुविधा विद्यार्थियों को कम समय में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर बेहतर कैरियर संभावनाओं तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती है।
डिप्लोमा पाठ्यक्रम : 10वीं के बाद रोजगारोन्मुखी शिक्षा का श्रेष्ठ विकल्प
फैकल्टी में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश पंजीकरण पहले से सक्रिय है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं।

स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम : उच्च शिक्षा के साथ विशेषज्ञता की ओर कदम
“उच्च शिक्षा ही सफलता की नई पहचान – ज्ञान से बनेगा उज्ज्वल कल”
एमसीए, एम.टेक. एवं एम.एससी. पाठ्यक्रमों के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण 1 जून 2026 से प्रारम्भ होगा। तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
एम.टेक. : तकनीकी विशेषज्ञता की नई ऊँचाइयाँ
एम.टेक. में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अध्ययन का अवसर उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान एवं उद्योग आधारित विशेषज्ञता प्रदान करता है।
एमसीए : डिजिटल दुनिया में सफलता का प्रवेश द्वार
डिजिटल तकनीक के तेजी से बढ़ते युग में एमसीए (Master of Computer Applications) विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आईटी उद्योग में उत्कृष्ट कैरियर अवसर प्रदान करता है।
एम.एससी. पाठ्यक्रम : विज्ञान से बनाएं सफलता का नया भविष्य
“विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि नवाचार और अवसरों की दुनिया है”
विश्वविद्यालय में एम.एससी. भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित में प्रवेश हेतु पंजीकरण 1 जून से समर्थ पोर्टल पर प्रारम्भ होगा। विज्ञान विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
एम.एससी. भौतिक विज्ञान आधुनिक अनुसंधान, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। एम.एससी. रसायन विज्ञान फार्मास्यूटिकल, जैव-प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं औद्योगिक अनुसंधान क्षेत्रों में मजबूत कैरियर विकल्प उपलब्ध कराता है। वहीं एम.एस.सी. गणित विद्यार्थियों को शोध, शिक्षण, डेटा साइंस, बैंकिंग, विश्लेषणात्मक क्षेत्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल स्नातक शिक्षा पर्याप्त नहीं रह गई है। उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता ही विद्यार्थियों को बेहतर अवसरों एवं मजबूत कैरियर की ओर अग्रसर करती है। यदि आपके पास प्रतिभा, लगन और सीखने का उत्साह है, तो यह अवसर आपके सपनों को नई उड़ान दे सकता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं उच्च शिक्षा का लाभ उठाएं तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
