Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

फातिमा स्कूल में वैदिक मैथ्स समर कैंप / वर्कशॉप सम्पन्न

गोंडा। फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक सात दिवसीय वैदिक मैथ्स एवं मेंटल मैथ्स समर कैंप / वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समर कैंप का संचालन ब्रजेश सर के मार्गदर्शन में अम्बर सर, नजीब सर, एच. एस. शुक्ला सर, चंचल मैम, पूजा मैम, अमरीन मैम, अनामिका मैम, मारिया मैम, मुस्कान मैम, दिव्य ज्योति मैम, शबाना मैम एवं अंकिता मैम के सहयोग से किया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को वैदिक मैथ्स एवं मेंटल मैथ्स की विभिन्न रोचक एवं उपयोगी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें गणित के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

समापन दिवस पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर सुनील ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सीखने के प्रति रुचि की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षकों के समर्पित प्रयासों एवं सहयोग की भी प्रशंसा की।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------