लखनऊ में सपा के नवनिर्वाचित बलिया जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य से विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के बलिया जनपद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य से आज लखनऊ में शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी लखनऊ, उत्तर प्रदेश से जुड़े विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने उन्हें बलिया का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को दी बधाई
मुलाकात के दौरान विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने सुनील कुमार मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने उनके जिला अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
-------------------------------------------------------------------------------------------
राजेंद्र यादव भी रहे मौजूद
इस अवसर पर जल संस्थान यूपी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्टी और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।
---------------------------------------------------------------------------------------------------


