मुंबई में 6 बिल्लियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गोवंडी का ‘सीरियल किलर’ पुलिस के हत्थे चढ़ा; पूछताछ में अपराध कबूलने का दावा
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के गोवंडी इलाके में बिल्लियों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक शख्स पर इलाके में छह बिल्लियों की हत्या करने का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी, वहीं आरोपी की जानकारी देने वाले को पेटा इंडिया की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया था।
गोवंडी इलाके में बिल्ली और उसके बच्चे की बेरहमी से हत्या के मामले में आरसीएफ पुलिस ने शिवा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रुबीना पठान की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में अपराध कबूलने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया है। हालांकि, बिल्लियों की हत्या के पीछे उसकी वजह क्या थी और उसकी मानसिकता किस तरह की थी, इसकी जांच अभी जारी है।
पुलिस इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। छह बिल्लियों की हत्या के आरोप के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी और उसकी जानकारी जुटाने के लिए इनाम की घोषणा भी की गई थी।

पेटा इंडिया ने रखा था 50 हजार रुपये का इनाम
मामले में आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए पेटा इंडिया ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
