Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री किट का वितरण

*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*। तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय जी, उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला तथा तहसीलदार श्री आशुतोष पाण्डेय ने प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री किट वितरित की।

बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें विषम परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग मिल सके। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

माननीय विधायक श्री प्रेम नरायन पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया।

उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला ने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार श्री आशुतोष पाण्डेय ने भी ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में अवगत कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ की स्थिति के दौरान प्रशासन पूरी तत्परता के साथ उनके साथ खड़ा है और आवश्यकतानुसार राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

राहत सामग्री वितरण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाढ़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------