लाइफस्टाइलसेहत

सभी की फेवरेट 10 चीजें खाने से आगे चलकर होता है डिप्रेशन, खाली हो जाएंगे दिमाग के ये हिस्से

फिजिकल हेल्थ की तरह मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके बिगड़ते ही शरीर ढहने लगता है। एक नए शोध ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि इसमें सभी के फेवरेट 10 फूड्स से डिप्रेशन होने का खतरा पाया गया है। जिससे दिमाग को बहुत नुकसान पहुंचता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि इन फ्राइड फूड के साइड इफेक्ट काफी खतरनाक हो सकते हैं। इनका सेवन एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे मेंटल डिसऑर्डर का कारण बन जाता है। लोगों को तले-भुने खाद्य पदार्थ खाना काफी पसंद आता है। खाने की इन चीजों ने बच्चों को तो बुरी तरह शिकार बना लिया है। यह शोध साइंटिफिक जर्नल PNAS (ref.) पर प्रकाशित हुआ है।
शोध में हुआ चौंकाने वाला ये खुलासा
शोध में हुआ चौंकाने वाला ये खुलासा

शोधकर्ताओं ने 140,728 लोगों का 11.3 साल तक अध्ययन किया, जिनमें रोजाना फ्राइड फूड खाने वाले लोग शामिल थे। इन लोगों में आगे चलकर एंग्जायटी का 12 प्रतिशत और डिप्रेशन का 7 प्रतिशत खतरा ज्यादा देखा गया। ये मरीज ज्यादातर पुरुष, जवान और धूम्रपान करने वाले लोग थे।

शोध में देखा गया कि फ्राइड फूड में मौजूद एक्रिलामाइड से लिपिड मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और न्यूरो-इंफ्लामेशन बढ़ जाती है। जिससे दिमाग काम करने की ताकत खो देता है और मानसिक विकार होने लगते हैं।

जवान हो या बच्चे फ्रेंच फ्राइज को अधिकतर लोग पसंद करते हैं। लेकिन आलू से बने फ्राइड फूड को मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक माना गया है। क्योंकि, आलू तलने के बाद एक्रिलामाइड तत्व सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।

इन फ्राइड फूड से रहें दूर
फ्रेंच फ्राइस
आलू चिप्स
समोसा
बटाटा वड़ा
बोंडा
आलू टिक्की
फ्राइड बर्गर
बनाना चिप्स
फ्राइड चिकन
आलू पकौड़ा​

​ डिप्रेशन के कारण दिमाग की ग्रे मैटर वॉल्यूम घटने लगती है। जिसकी वजह से याददाश्त और सीखने का काम करने वाला हिप्पोकैम्पस और सोचने की क्षमता वाला प्री-फ्रंटल कोर्टेक्स सिकुड़ने लगता है। इसलिए डिप्रेशन करने वाले फूड्स से दूर रहना चाहिए।

फ्राइड फूड खाने से डिप्रेशन के अलावा भी कई बीमारियां घेर सकती हैं। विभिन्न शोधों में देखा गया है कि तला-भुना खाने से दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा जैसे लंबा चलने वाले रोग शरीर को शिकार बनाने लगते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper