आयुक्त बरेली मण्डल बरेली की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

बरेली, 29 अक्टूबर। मण्डलायुक्त शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम धान खरीद की समीक्षा की गई जिस पर अवगत कराया गया कि मण्डल में कुल 568 धान क्रय केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें बरेली 140, बदायूं में 45, पीलीभीत में 160 और शाहजहांपुर में 223 क्रय केन्द्र बनाये गये है। बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन खरीद केन्द्रों पर खरीद आरम्भ नही हो पाई है उसके कारणों का विश्लेषण करें और शतप्रतिशत केन्द्रों पर धान खरीद आरम्भ करायी जाये। समस्त क्रय केन्द्र पर प्रभारी व अन्य कर्मचारी समय से उपस्थित रहें यह सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष फोकस किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि बीज/खाद लेने हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है इसके आभाव में किसान सम्मान निधि भी प्रभावित हो रही है। जिस पर निर्देश दिये गये कि शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जाए।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत पूरे मण्डल में 601 ग्राम चिन्हित किये गये हैं जिस पर निर्देश दिये गये कि चिन्हित ग्रामों में कार्य कराया जाये। बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि छात्रवृत्ति वितरण में बदायूं की प्रगति अपेक्षाकृत कम है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने और संबंधित का जवाब तलब करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में विभिन्न विभागों के मार्गों पर पैच मरम्मत की समीक्षा की गयी। जिसके अतर्गत मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि गड्ढा मुक्त अभियान के अन्तर्गत जो भी कार्य किया जाये उसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये और कार्य धरातल पर दिखायी दे। पी.डब्लू.डी, आर.ई.एस, के जिन मार्गो का रोड रेस्टोरेशन का कार्य जल जीवन मिशन के अन्तर्गत होना है उसकी सूचि अधिशासी अभियन्ता जल निगम को उपलब्घ कराने के निर्देश दिये गये जिससे कि चिन्हित कार्य हो सके। बैठक में निर्देश दिये गये कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत यदि कहीं टैंक की स्थापना हेतु भूमि कटान वाले स्थान चिन्हित हो तो उसे वहां से हटा कर अन्यत्र बनवायें।
बैठक में मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में मंडल का लक्ष्य 55738 है। जिसमें जनपद बरेली, जनपद बदायूं, जनपद शाहजहांपुर, जनपद पीलीभीत में वेंडर/ विद्युत विभाग व बैंक के स्तर पर लम्बित मामलों के बारे में जानकारी ली गयी और पाया गया कि विशेष रुप से बैंक स्तर पर बरेली और शाहजहांपुर के प्रकरण लम्बित हैं जिस पर अगली बैठक में लीड बैंक मैनेजर को भी बुलाये जाने के निर्देश दिये गये।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मण्डल में 524 गौआश्रय स्थल संचालित है। सहभागिता योजनान्तर्गत जो गौवंश दिये गये हैं उनको भत्ता दिये जाने, एफ.एम.डी. टीकाकरण (आठवॉ चरण) के कार्य में बदायूं में गति लाये जाने तथा वी.बी.जी.आर.जी के माध्यम से गौशालाओं के मार्गों का निर्माण कराये जाने तथा पीलीभीत व शाहजहांपुर में प्रस्ताव बढाये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि गौवंशों के रेडियम बैल्ट पहनाने का अभियान चलाया जाये क्यांेकि आगामी ठंड के मौसम से कोहरे आदि के कारण विजिबिल्टी प्रभावित होगी और दुर्घटनाओं की सम्भावनायें बढ़ जायेंगी। उन्होेंने कहा कि गौशालाओं में गौवंशों को ठण्ड से बचाने के उपाय अपनाये जायें। जिसके अंतर्गत ताजा पानी, पशुओं को दिया जाए तथा तिरपाल आदि लगाया जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, गौवंश खुले में न रहे इसके लिये पर्याप्त संख्या में शेड बनवाये जाए। गौवंशों की गुड़ दिया जाये तथा अधिक ठण्ड से बचाने हेतु अलाव आदि भी जलवाये जायें। उन्होनें सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जाए।
बैठक में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि इस अभियान का 15 नवम्बर तक विस्तारीकरण कर दिया गया हैै। जापानी का कोई केस चिन्हित नहीं हुआ है लेकिन मलेरिया स्क्रीनिंग बढ़ाये जाने तथा डेंगू के केस बढ गये हैं जिस पर विशेष फोकस किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में निर्देश दिये गये कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि वह बच्चों को पूरी बांह व पैर के कपड़े पहना कर भेजें।
निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में पाया गया कि 23 कार्य ऐसे हैं जो पूर्ण तो हो गये हैं परन्तु हैण्डओवर नहीं हो पाये हैं जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि वह कार्य किस स्तर से पेण्डिंग में है उसकी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करायी जाए। इसके पश्चात समस्त निर्माण कार्यों की वस्तु स्थिति व कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी।
कर करेत्तर की बैठक में स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, नगर निकाय की वसूली, आर.सी वसूली की आदि की समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत अवैध शराब के दृष्टिकोण से छापे डालने, ओवर रेटिंग आदि की भी जॉच किये जाने के निर्देश दिये गये। नगर निगम की वसूली की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त शाहजहांपुर को निर्देश दिये कि वन टाइम स्टेलमेन्ट पर अधिक फोकस किया जाए तथा जोन वार रिव्यू किया जाए। उन्होंने कहा कि जो कालोनियां टैक्स के दायरे में नहीं आयी हैं लेकिन सुविधाएं उन्ह देे दी गयी हैं उन्हे टैक्स के दायरे में लाया जाए और राजस्व की वसूली बढ़ायी जाये। बैठक में राजस्व के वादों के निस्तारण के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में जिलाधिकारी बरेली, जिलाधिकारी बदायूं जिलाधिकारी पीलीभीत, जिलधिकारी शाहजहांपुर, मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर, मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, मुख्य विकास अधिकारी बरेली, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकारण, नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
