धर्मलाइफस्टाइल

इन मूर्तियों को घर में रखने से चमकेगी किस्मत, धन की होगी वर्षा रखें बात का ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का सामान लेते समय हमें भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है,क्योंकि घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कि आपको धन की प्राप्ति करवा सकती हैं और घर में बरकत भी बनी रहती है। अगर आप भी इस बात से परेशान है कि आप पैसे जोड़ते है लेकिन फिर भी बरकत नहीं होती है तो इसके पीछे जहा किस्मत और संघर्ष बड़ी वजह होती है, लेकिन कहते हैं कि अगर घर में इन मूर्तियों को रखें तो धन की प्राप्ति का मार्ग खुला रहता है। ऐसी कई बातें है जिसका उपाय वास्तु शास्त्र में दिया हुआ है कुछ विशेष प्रकार की मूर्तियों के बारे में बताया गया है कहते हैं कि अगर इन मूर्तियों को घर में रखा जाए तो घर में वातावरण भी अच्छा होता है, धन की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता भी नहीं रहती है, हमेशा सुख समृद्धि घर में उपवास करती है। इसलिए आज हम आपको ऐसी कुछ मूर्तियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप इन्हें घर में रखेंगे तो यह यह बहुत शुभ होती हैं।

हाथी की मूर्ति
माता लक्ष्मी जी के वाहन गज (हाथी) है। तो आप समझ गए कि हम क्या कहना चाहते है, जी हां, माता लक्ष्मी सुख समृद्धि और धन की देवी है वैसे ही उनका वाहन हाथी की मूर्ति घर में रखने से घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और घर में नकारात्मकता भी नहीं होती है। अगर घर मे शांति नहीं रहती है और ग्रह कलेश होता है तो आपको घर में पीतल या फिर चांदी की मूर्ति रखना चाहिए। क्योंकि इससे राहु दोष से भी मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक मानते हैं और हाथी की मूर्ति रखने से घर मे माता लक्ष्मी जी भी घर मे वास करती हैं। इसलिए हाथी की मूर्ति को आप अगर घर में रखते हैं, तो धन की प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है।

कछुए की मूर्ति
हिंदू धर्म के अनुसार कछुए को भी बहुत ही शुभ माना गया है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु से जोड़कर बताया जाता है। अगर आप घर में कछुए की मूर्ति ल रहे हैं तो आप इसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति किसी धातु से बनी हुई हो, आप इसे ड्राइंग रूम में भी रख सकते हैं। क्योंकि इससे घर में बरकत रहती है और घर में शांति का माहौल रहता है। कछुआ बहुत ही शुभ होता और यह समस्याओं का समाधान भी करता है। इसीलिए कई लोग घरों में कछुआ भी पालते हैं।

मछली की रखें मूर्ति
मछली की मूर्ति घर मे रखना बहुत शुभ होता है। लेकिन कई लोग घरों में फिशपोर्ट भी रखते है। घर मे मछली की मूर्ति को आप उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं। मछली की मूर्ति घर मे नई ऊर्जा उत्पन्न करती है और इसे तरक्की से जोड़कर देखते हैं। कहते है अगर आप घर मे मछली की मूर्ति ला रहे है तो वह चांदी की या फिर पीतल से बनी मछली की मूर्ति होना चाहिए। मछली घर के सदस्यों मे ऊर्जा देगी तो वहीं ऊर्जा से आय के साधन में भी वृद्धि होगी। घर की खुशियों में भी इससे वृद्धि होती है इसीलिए मछली आपके घर में ऊर्जा का स्रोत पैदा करती है। कई लोग घर में मछली भी पालते हैं जो कि वह भी शुभ होती है।

इस बात का रखें ध्यान
भगवान शिव की नटराज मूर्ति को घर मे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर मे तनाव होता है। इस बात का ध्यान रखें घर मे कभी भी क्रोध मुद्रा में कई भी मूर्ति या फोटो नहीं होना चाहिए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be