इन राशि के जातकों को बदलनी चाहिए अपनी आदतें, होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि मनुष्य के ग्रहों का फल उसके स्वयं के कर्म पर आधारित होता है। इसीलिए कहा जाता है कि आप अच्छा कर्म करें, बुरे कर्म से बचें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि उन लोगों को कतई शुभ फल प्रदान नहीं करता है जो लोगों को परेशान करते हैं, उनकी धन सम्पत्ति को हड़प कर लेते हैं या फिर जो लोग बिना परिश्रम किए धनवान बनना चाहते हैं। आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी कुछ आदतों को बदलना चाहिए—

सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि वालों को क्रोध नहीं करना चाहिए। अहंकार की स्थिति से भी बचना चाहिए। जो लोग इन अवगुणों पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं उन्हें कष्ट भोगना पड़ता है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और कभी-कभी गुस्से में ऐसा कदम उठा लेते हैं जिस कारण उन्हें स्वयं भी परेशानी उठानी पड़ती हैं। इसलिए सिंह राशि वालों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरु होता है, उनकी राशि सिंह होती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को क्रोध, साहस और भूमि आदि का कारक माना गया है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति भी बताया गया है। इस राशि के लोगों को न सुनने की आदत नहीं होती है। ये हर काम को अपने मुताबिक चाहते हैं जिस कारण इन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है। हानि से बचने के लिए वृश्चिक राशि वालों को अपनी वाणी को सुदंर और मधुर बनाने पर जोर देना चाहिए। जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है।

मकर राशि
शनि इस राशि के स्वामी हैं। वर्तमान समय में शनि देव वक्री चाल चल रहे हैं। 12 जुलाई 2022 को शनि मकर राशि में आ गये हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव मकर राशि पर ही देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है। इस राशि के लोगों को दूसरों की बातों पर राय नहीं बनानी चाहिए और क्रोध भी नहीं करना चाहिए। ये लोग बहुत जल्द आवेश में आ जाते हैं। इससे बचना चाहिए। जिन लोगों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है, से शुरू होता है उनकी राशि मकर होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper