इस गांव में कभी नहीं होती बारिश, वजह जान आप भी रह जायेंगे हैरान

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश किसको अच्छी नहीं लगती। इलाका गर्म हो या ठंडा समय-समय पर बारिश तो होती रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है जहां पर कभी बारिश होती ही नहीं है। ये कोई रेगिस्तान भी नहीं है, बल्कि यह एक गांव है जहां पर लोग रहते हैं। इस गांव का नाम अल-हुतैब (Al-Hutaib) है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर पर्यटक (Tourist) आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं।

यहां पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। अल-हुतैब गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गांव के चारों ओर का वातावरण वास्तव में काफी गर्म है। हालांकि सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही सूरज उगता है लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है।

इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी वजह ये है कि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है। ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है। यमनी समुदाय के लोग मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper