इस महिला ने अपने अनूठे आइडिया से खड़ी कीं 1200 करोड़ की कम्पनी, बनी देश की सबसे बड़ी सेल्फ मेड वीमेन…

एक समय था जब महिलाओं का जीवन घर गृहस्ती तक सीमित था। लेकिन समय के साथ बदलाव ने महिलाओं के जीवन को एक स्वतंत्र रूप दिया। यही कारण है कि जो भी क्षेत्र में पुरुष हैं वही महिला भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। चाहे बात बिजनेस की हो या बड़ी से बड़ी नौकरी की। ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें अपने दम पर 12 सौ करोड़ का अंपायर खरा कर लिया। आइए जानते हैं इस सेल्फमेड महिला के बारे में।

बात कर रहे हैं VU टेलीविजन के डिजाइनर ,फाउंडर तथा सीईओ देविता के बारे में। इनके द्वारा बनाई गई टीवी देश विदेश में काफी चर्चित है। देविता का मानना है कि उनका यह बिजनेस स्किल उनके दादा जी से मिला है। देविता के पिता राजकुमार सर्राफ है जो जेनिथ कंप्यूटर के चेयरमैन है। देवीता मुंबई की रहने वाली है। इनका शुरुआती शिक्षा मुंबई से हुआ है ।आगे की पढ़ाई के लिए यह विदेश चली गई। वहां से बीबीए कंप्लीट करके वापस मुंबई आ गई तथा अपने पिता के कंपनी को ज्वाइन कर लिया।

देविता ने वर्ष 2006 में UV टेलीविजन के नाम से जो कंप्यूटर और टेलीविजन का सम्मिलित रूप है की लग्जरी टेलीविजन की रेंज निकाली। इसमें डिजिटल फोटोग्राफी, टचस्क्रीन तथा वाटर प्रूफ की सुविधा है। शुरुआत में कंपनी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था लेकिन 2015-16 मे कंपनी ने 2 लाख टीवी बेचे तथा इसका रिवेन्यू 275•8 करोड़ रहा। वही वर्तमान में 1 मिलियन से ज्यादा टीवी बिक चुकी है तथा सालाना टर्नओवर 1बिलियन से ज्यादा है।

इतना ही नहीं वर्ष 2016 में उनको अपने इस कार्य के लिए बिजनेस विमेन ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्तमान में यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ब्रांड बन चुकी है। इनका इतने कम उम्र में यह मुकाम हासिल करना काफी सराहनीय है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper