इस रहस्यमय कुंड में ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी, बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी मानते हैं इसे ‘कुदरत का करिश्मा’

नई दिल्ली: सचमुच दुनिया बड़ी ही करिश्माई है। जिसे जान गए वो आविष्कार और जिसे नहीं पता कर पाए वो चमत्कार। दरअसल, दुनिया में ऐसे कई जलकुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमय कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमय कुंड के बारे में।ये रहस्यमय कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है।

इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है। लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है। इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।

और यहाँ आकर लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं। लोग प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन में भी सबकुछ सफल होकर ऐसे ही पानी की तरह ऊपर उठे। लोग अपनी भावनाओं के चलते अपने और अपनों को भी यहां उनकी मुराद पूरी कराने के लिए लाते हैं। अब लोग इसे आस्था से जोड़कर देखते हैं। अगर आप भी कभी यहां जाओ तो ये सब ज़रूर देखना और अभी कमेंट भी कीजिए अगर आप यहाँ होकर आ चुके हैं तो।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper