Friday, July 31, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

एसआरएमएस रिद्धिमा के कथक और भरतनाट्यम के विद्यार्थियों ने देवी स्तुति कर जीता दिल


बरेली ,16 अक्टूबर। श्रीराम मूर्ति स्मारक रिद्धिमा में कल शाम कथक और भरतनाट्यम के विद्यार्थियों के नाम रही। विद्यार्थियों ने नवरात्रि के पहले दिन रविवार को कथक और भरतनाट्यम के जरिये देवी की स्तुति कर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देवी स्तुति का आरंभ ओम सर्वमंगल मांगल्ये श्लोक पर कथक के विद्यार्थियों अनाया, अभ्या, अभियान, अभिश्री, काव्या, गार्गी, श्रेयांशी, संस्कृति, समीक्षा, रिद्म, अहाना, लव्या, गौरिका, मिहिका, खुशी, तृप्ता, क्षमा, आराध्या, करुणय, हितिका, वर्णी ने प्रार्थना से किया। इसके बाद जय भगवती देवी गीत पर कथक से प्रस्तुत किया। महिषासुर मर्दनी गीत पर भरतनाट्यम के विद्यार्थियों सान्वी, भाव्या, काव्या, संस्कृति, मायरा, आद्या पटेल, आर्या ने देवी स्तुति की और दुर्गा वंदना को भी कथक से प्रस्तुत किया। जय जय जगत जननी देवी पर कथक के विद्यार्थियों ने फिर अपनी भावाव्यक्ति दी। भैरवी नमोस्तुते पर कथक गुरु देवज्योति नस्कर, रियाश्री चटर्जी और अंशू शर्मा ने कथक के जरिये देवी स्तुति की। इस मौके पर श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, उषा गुप्ता, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा. एमएस बुटोला, भरतनाट्यम गुरु अंबाली प्रहराज, आलोक खरे, डा. रीता शर्मा सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------