क्या आपकी हथेली में भी ये रेखाएं, तो विदेश जाने का सपना अवश्य होगा पूरा

नई दिल्ली। आजकल हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए लोग कठिन मेहनत करते हैं। इस प्रयास में कुछ लोगों को सफलता मिलती है, तो कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ता है। कई लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए विदेश जाने के भी सपने देखते हैं। इसके लिए लोग विदेश जाने से पूर्व ज्योतिष से अवश्य सलाह लेते हैं। ज्योतिष कुंडली और हस्त रेखा देखकर जातक की भविष्यवाणी करते हैं। कुंडली से व्यक्ति के जीवन की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है। इससे विदेश जाने के योग भी पता चल जाता है। अगर आपकी हथेली में भी ये रेखाएं हैं, तो विदेश जाने का सपना अवश्य पूरा होगा। आइए जानते हैं-

– अगर आपकी हथेली में भी चंद्र पर्वत के समीप त्रिभुज का निशान बना है, तो ये शुभ संकेत है। इस निशान का मतलब है कि आपका विदेश जाने का सपना अवश्य पूरा होगा। आप एक नहीं, बल्कि कई देशों का भ्रमण कर सकते हैं।

– हस्त रेखा जानकारों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में यात्रा रेखा ज्यादा उभरी रहती है। उनके विदेश जाने के योग प्रबल रहते हैं। अगर आपकी हथेली में भी यात्रा रेखा ज्यादा स्पष्ट और उभरी है, तो आपके विदेश जाने के योग प्रबल हैं।

– अगर आप भी विदेश जाने के सपने देख रहे हैं, तो हथेली की रेखाओं से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपकी हथेली में भी बुध पर्वत से कोई रेखा निकलकर अनामिका तक जाती है, तो आपका विदेश जाने का सपना अवश्य पूरा होगा।

– हस्त रेखा शास्त्र में निहित है कि जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा के समीप से कोई रेखा आगे बढ़कर चंद्र पर्वत तक जाती है। ऐसे लोग विदेश यात्रा जरूर करते हैं। अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा के समीप से कोई रेखा रेखा निकलकर चंद्र पर्वत तक जाती है, तो इसका मतलब है कि आपका विदेश जाने का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper